पटना, जनवरी 6 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले छह वर्षों में राज्य में एक लाख 40 हजार से अधिक जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया गया। इनमें तालाब, कुआं, आहर, पईन, पोखर आदि शामिल हैं। वहीं, 73 हजार से अधिक नए जलस्रोत भी बनाए गए हैं, ताकि जल संकट से निपटा जा सके। मंत्री मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस के मौके पर बापू टॉवर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में अपनी भूमिका निभाएं। इसके लिए तीज-त्योहारों के साथ बच्चों एवं माता-पिता के जन्मदिन पर प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। जलवायु परिवर्तन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2019 में गांधी जयंती के दिन जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की। 13 हजार से अधिक चेक डैम बने। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.