रांची, जनवरी 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील और समावेशी माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राज्यस्तरीय समेकन कार्यक्रम में समग्र बाल संरक्षण एवं सुरक्षा नीति (ड्राफ्ट) प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर नीति को अंतिम रूप देने के लिए सरकार, शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच व्यापक विमर्श हुआ। प्रतिज्ञा समेत झारखंड की 35 से ज्यादा संस्थाओं ने मिलकर पिछले एक वर्ष में रिसर्च और परामर्श कार्यशाला के माध्यम से एक नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसे राज्य सरकार को आगे की कार्यवाही के लिए सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.