बगहा, जनवरी 10 -- बेतिया। जिले में शुक्रवार को धूप नहीं निकली। इससे दिन का पारा लुढ़क कर 11.2 डिग्री पर पहुंच गया। पश्चिम चंपारण जिले में अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। एक दिन में अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट से एक बार फिर से कोल्ड डे की स्थिति उत्पन्न हो गई। न्यूतनम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी एक दिन में 1.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों से निकल रही धूप से लोगों को दिन में कड़ाके की ठंड से राहत मिली थी। सुबह में घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद बादल भी छाये, इससे धूप नहीं निकली। रही सही कसर बर्फीली हवाओं ने कनकनी बढ़ाकर पूरी कर दी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने के अनुमान जताये हैं। हालांकि उसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद जताई है। डॉ. रोजेंद्र केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.