पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता।राज्य में सबसे अधिक मतदान, अब मतदाता दिवस पर मिलेगा सम्मान। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालनार्थ इलेक्शन मैनेजमेंट एंड लॉजिस्टिक्स हेतु बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूर्णिया जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार का चयन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में पूर्णिया जिले में 76.61 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिससे यह बिहार के सभी 38 जिलों में तीसरे स्थान पर रहा। पूर्णिया जिले के 58 कसबा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 81.97 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो बिहार राज्य के सभी 243 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में सर्वाधिक वोटर टर्न आउट वाला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.