रांची, मार्च 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पर्यटन के हिसाब से झारखंड अब एक लोकप्रिय स्थल बन गया है। राज्य में फैले कई पर्यटक स्थल, सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थल आदि को देखने और घूमने लाखों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आ रहे हैं। राज्य सरकार ने बीते दिनों सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-2025 में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में राज्य के पर्यटन क्षेत्र में घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों में वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट में विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में झारखंड में केवल 1,637 विदेशी पर्यटक झारखंड आए थे, जो वर्ष 2023 में बढ़कर 1,89,261 हो गए। यह बढ़ोतरी 11,461.45 प्रतिशत की है। इसके विपरीत वर्ष 2021 में राज्य में कुल 3.34 करोड़ घरेलू पर्यटक घूमने आए। यह संख्या वर्ष 2022 में बढ़कर 3.83 करोड़ और वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.