चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी शशि सिंह ने कहा है कि झारखंड में युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है, क्योंकि आज के युवा नई सोच, नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने की क्षमता रखते हैं। इसलिए सभी पार्टी के पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया है। वें शुक्रवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस की कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। बैठक पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी शशि सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष अभीजीत राज उपस्थित थे। इस दौरान संगठन की मजबूती, संगठन में नये ऊर्जावान युवाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.