रांची, जनवरी 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि घोटालेबाजों, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए झारखंड पुलिस काम कर रही है। पेयजल विभाग में हुए घोटाले की जांच में ईडी की कार्रवाई पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई और भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी की कार्रवाई दोनों पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। शराब घोटाले में एसीबी की कार्रवाई पर मरांडी ने कहा कि इनकी तत्परता केवल मैच फिक्सिंग है। पहले ये सक्रियता दिखाते हैं, फिर जानबूझकर चार्जशीट नहीं करते, ताकि घोटालेबाजों, अपराधियों को बेल मिल जाए। इसी तरह आईएएस अधिकारी विनय चौबे, सुधीर कुमार, नीरज कुमार, महेश, परेश ठाकोर, विक्रम ठाकुर को डिफॉल्ट बेल मिल गयी। मरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.