पटना, दिसम्बर 9 -- रैयतों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम शुरू होगा। इसकी शुरुआत 12 दिसंबर को पटना से होगी। 100 दिनों के संवाद कार्यक्रम में हर जले में रैयतों की समस्या का समाधान होगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व महाअभियान की मंगलवार को समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया गया। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि संवाद के दौरान विभाग के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। राजस्व महाअभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य की जमाबंदी को अपडेट करना है। इस अभियान के दौरान उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार एवं छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए आवेदन लिये...