चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य में भय और अराजकता का माहौल है। जमशेदपुर के कैरव गांधी अपहरण कांड से लेकर धनबाद और रांची तक अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। वे चाईबासा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई, आवास योजना, पेंशन, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत का लाभ शहरी क्षेत्र में बिना भेदभाव के जनता को मिल रहा है, जबकि राज्य सरकार केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने चाईबासा नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के चुनावी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ...