पटना, फरवरी 6 -- राज्य के विभिन्न जिलों में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पीपीपी मोड (लोक निजी भागीदारी) में बनाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में शुक्रवार को एक सवाल के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेतिया और मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भेजने पर भी चिकित्सक नहीं जा रहे हैं। इसको देखते हुए उक्त निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काफी पैसा इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और संचालन पर खर्च होता है, पर उसके अनुरूप वहां जनता को लाभ नहीं मिल पाता है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके पहले प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में बेहतर पढ़ाई और इलाज के लिए पीपीपी मोड को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है। इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के सवाल पर मंत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.