हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते जंगलों में आग की घटनाएं कम हो रही हैं। बावजूद इसके इस फायर सीजन में अबतक प्रदेशभर में 83 वनाग्नि की घटनाओं में 74.42 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग लगी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 7.9 हेक्टेयर वन क्षेत्र में वनाग्नि की घटाएं हुई हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी निशांत वर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में गढ़वाल में वनाग्नि की 2 घटनाएं हुई हैं। जिसमें 3.4 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग लगी है। इसी प्रकार कुमाऊं मंडल में 24 घंटे में वनाग्नि की 6 घटनाएं हुई हैं। जिसमें 4.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। इन घटनाओं ने वन्य जीवों को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। इस फायर सीजन में 15 फरवरी से अबतक 83 वनाग्नि की घटनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.