पटना, अप्रैल 1 -- राज्य में मंगलवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन 369 मीट्रिक टन खरीद हुई है। खरीद की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने गया जिले के नगर प्रखंड चुरी पैक्स में गेहूं अधिप्राप्ति का शुभारंभ किया। वहीं, सहकारिता सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने पटना जिले के बिहटा प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर पैनाठी पैक्स एवं नौबतपुर नगर पंचायत पैक्स में अधिप्राप्ति कार्य शुरू किया। इसके बाद राज्य के 4574 पैक्सों और व्यापार मंडलों एवं एफसीआई के 151 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हुई है। मंगलवार की शाम पांच बजे तक भारतीय खाद्य निगम ने 195.36 मीट्रिक टन और पैक्सों-व्यापार मंडलों ने 172.98 मीट्रिक टन गेहूं खरीदे। गेहूं बेचने वाले किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। सरकार ने निर्देश दिया है कि 48 घंटे के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.