रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत सरकार की मिशन वात्सल्य योजना को लेकर झारखंड भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि मिशन वात्सल्य भारत सरकार की केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य बच्चों के संरक्षण, कल्याण और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है। इस मिशन का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल बचपन देना तथा सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप उनकी क्षमता का विकास करना है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि झारखंड में यह मिशन पिछले 12 महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। अजय साह ने कहा कि राज्य सरकार मिशन वात्सल्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार कर रही है। जिनके कंधों पर राज्यभर के बच्चों को न्याय और सुरक्षा देने की जिम्मेदारी है, वे स्वयं अ...