पटना, फरवरी 11 -- राज्य में चीनी मिलों की स्थापना में राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड (एनएफसीएसएफ) मदद करेगा। इंडियन पोटाश लिमिटेड ने राज्य सरकार को सहकारी सह निजी मॉडल के तहत चीनी मिलों की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। राज्य में बंद चीनी मिलों के पुनरुद्धार व नई चीनी मिलों की स्थापना के संबंध में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारी मॉडल के माध्यम से राज्य के गन्ना किसानों और उद्यमियों के हित में नई चीनी मिलें स्थापित करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। एनएफसीएसएफ के प्रबंध निदेशक ने बिहार सरकार की ओर से चीनी उद्योग के पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही राज्य में चीनी मिल स्थापित करने के लिए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा क...