रांची, मई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में सोमवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि अगले 24 घंटों तक मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में राज्य के कई भागों में तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सिमडेगा में 6.2 मिमी दर्ज की गई। दोपहर बाद रांची और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहा। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब एक डिग्री ज्यादा रहा। सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान अभी सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.