रांची, फरवरी 24 -- ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग : बजट 14,630.15 करोड़ : रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज को अबुआ दिशोम बजट से नई ताकत मिली है। बजट में गांवों के समग्र उत्थान पर बड़ा जोर दिया गया है। राज्य के 4,44,257 लोगों का अगले वित्तीय वर्ष में अबुआ आवास निर्माण कराया जाएगा। इसमें लाभार्थियों को पांच किस्त में दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजनांतर्गत 2024-25 तक के लिए अबुआ आवास के लिए निर्धारित लक्ष्य 6.50 लाख में से अब तक 6,33,106 आवासों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इनमें से 1,88,849 आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष आवास वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण कराने का प्रस्ताव है। वहीं, वर्ष 2025-26 में महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत 12 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित करने के ल...