अररिया, जून 10 -- जिला आवंटन के बाद जिला स्तर पर विद्यालय आवंटन का चल रहा है कार्य गर्मी छुट्टी के बाद इन शिक्षकों को नये विद्यालयों में देना है योगदान अररिया, वरीय संवाददाता स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों के विद्यालय आवंटन कार्य की गति अररिया जिले में काफी धीमी है। अभी तक यहां के 17.13 प्रतिशत शिक्षकों का ही विद्यालय आवंटन का काम हुआ है। सूबे में अररिया जिले का स्थान 26वें पर है। 98.42 फीसदी के साथ जमुई पहले स्थान पर है। वहीं 5.23 प्रतिशत के साथ पश्चिमी चंपारण सबसे नीचे पायदान पर लटका है। शनिवार तक अररिया जिले में 2574 शिक्षकों में से 441 का विद्यालय आवंटन का काम हुआ है। हालांकि जिला आवंटन के बाद विद्यालय आवंटन का कार्य तेजी से चलने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया जिले में अब तक 441 शिक्षकों का विद्यालय आवंटन का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.