पटना, मार्च 17 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यही कारण है कि पुलिस के ऊपर पर हमले हो रहे हैं। तेजस्वी यादव विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराधी लगातार विधि-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले 20 वर्षों में बड़ी संख्या में हत्याएं और अन्य गंभीर अपराध हुए हैं। पिछले तीन दिनों में पुलिस पर हमले की घटनाएं कई जिलों में हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते थे कि सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव की स्वीकृति मिले और विधि-व्यवस्था पर बहस हो। सत्तापक्ष के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.