रांची, जनवरी 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मंगलवार को धुर्वा से गायब बच्चों अंश-अंशिका के माता-पिता से मिले और बच्चों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद महतो खूंटी पहुंचे और नृशंस हत्या के शिकार दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और केंद्रीय महासचिव सह जिप अध्यक्ष निर्मला भगत भी थीं। महतो ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में गरीब नहीं है। न तो अंश-अंशिका का सुराग मिल पाया है और न ही सोमा मुंडा के हत्यारों का। झारखंड में राज्य सरकार और पुलिस पूरी संवेदनहीन हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। राज्य सरकार की नाक के नीचे एचईसी परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.