बागेश्वर, नवम्बर 4 -- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पहल पर गरुड़ में राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन किया। इस मौके पर दीवान सिंह नेगी, हरीश जोशी व नंदन सिंह अल्मिया को आयोग का राज्य महासचिव चुना गया। केडी पांडे रामलीला भवन में हुई बैठक में राज्य स्तरीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया। वक्ताओं ने कहा कि आयोग समाज के दबे-कुचले लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। उन लोगों की आवाज को मुखर करेगा, जिनको अपने हक-हकूकों से आज तक वंचित किया गया है। इस मौके पर एडवोकेट डीके जोशी व उमेश पांडे को राज्य कानूनी सलाहकार, अर्जुन राणा व रोहित पांडे को राज्य लोक सेवक, डीएस फर्सवाण, सुंदर बरोलिया और अनिल नेगी को राज्य संगठन मंत्री, रघुवीर सिंह नेगी व हीरा सिंह मेहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा नवीन चौबे, हरीश कुमार, भाष्कर बृज...