शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को शाहजहांपुर का दौरा कर महिला कल्याण योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान महिला जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण और सिधौली ब्लॉक में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, छेड़छाड़, यौन शोषण और अभद्र व्यवहार से जुड़े कुल आठ प्रकरण सामने आए। सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज कराएं, प्रशासन उनके साथ खड़ा है। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। केंद्र की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए इसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ग...