भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग सदस्य नीलम प्रभात का आगमन जिले में राजकीय गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में चार फरवरी को होगा। महिला आयोग सदस्य द्वारा गेस्ट हाउस में जन सुनवाई करेंगी। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि राज्य महिला आयोग सदस्य का आगमन चार फरवरी को होगा। इसमें पीड़ित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले एवं दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और कन्या भू्रण हत्या समेत अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं से संवाद कर मामले की प्राथमिकता से निस्तारण करने को निर्देशित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...