फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- राज्य महिला आयोग सदस्या मीना कुमारी सात जनवरी को फिरोजाबाद आएंगी। वह सुबह 11 बजे से निरीक्षण भवन सभागार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करेंगी तथा पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई करेंगी। पीड़ित महिलाओं के मामलों में अधिकारियों को भी निर्देश देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...