कौशाम्बी, जून 10 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 13 जून को कौशाम्बी आएंगी। इस दिन पूर्वाह्न 10 से एक बजे तक कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा मंझनपुर में वह महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। इस अवसर पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह एवं एसिड अटैक आदि से सम्बन्धित अपराधों की सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएंगी। दोपहर बाद दो बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा ग्राम पंचायत नारा में महिला जन संवाद में भाग लेंगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य महिला बंदी गृहों, बालिका, महिला गृहों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भी भ्रमण करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...