मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या गीता बिंद ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में जनसुनवाई की। इस दौरान दस मामले सभी मामलों के निस्तारण एवं पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग की सदस्य ने सम्बन्धित थानों को निर्देशित किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जिला प्रशासन द्वारा चयनित ग्राम पंचायत कासिमपुर में जन चौपाल कार्यक्रम तथा बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनचौपाल में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल आयोग की सदस्य गीता बिंद ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण व बाल विवाह के दुष्परिणामों और विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही ग्राम पंचायत कासिमपुर के बीएलओ से मिलकर एसआईआर अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.