गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को मोदीनगर तहसील में महिलाओं के साथ जनसुनवाई की। राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने इस दौरान करीब एक घंटे तक 20 से 25 महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान 10 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी हुई रही। वहीं उन्होंने जनसुनाई में कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.