मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- राज्य महिला आयोग उप्र की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने बुधवार को ब्लॉक चरथावल आगमन पर पुलिस उपाधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ महिला संबंधी प्रकरणों में जनसुनवाई की। आयोग की सदस्या के समक्ष 20 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रकरणों को समयान्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को देकर उन्हें लाभान्वित करने की बात कही। इस मौके पर डॉ राजीव कुमार,पूजा नरूला, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.