चंदौली, जुलाई 10 -- चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें 10 पीड़ित महिलाओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। प्राप्त शिकायती पत्रों में दोनों पक्ष राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत हुए। साथ ही सुलह-समझौता कर पीड़िता अपने पति के साथ ससुराल चली गयी। वहीं एक प्रकरण न्यायालय से संबंधित रहा। शेष आठ शिकायती प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए सम्बन्धित विभाग को प्रेषित करते हुए ससमय और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाए। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दास्त नहीं की जाएगी। जनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.