फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद। विभिन्न राज्यों से आए नवचयनित जिला युवा अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान लोक संपर्क विभाग की कार्यप्रणाली को समझा। जिला युवा अधिकारी प्रियंका मालिक के नेतृत्व में अधिकारियों ने राज्य मंत्री राजेश नागर से भेंट की। अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्य और जनसंपर्क की बारीकियों की जानकारी ली। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को जिला लोक संपर्क विभाग की कार्यशैली, जिम्मेदारियों और मीडिया समन्वय के तरीकों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक कैसे पहुंचाई जाती है। अधिकारियों ने डिजिटल माध्यमों के उपयोग, सोशल मीडिया, प्रेस विज्ञप्ति और जागरूकता अभियानों के संचालन की प्रक्रिया को भी समझा। साथ ही प्रशासन और युवाओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.