सोनभद्र, जनवरी 14 -- डाला। सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ और उनकी पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ ने बाड़ी स्थित अपने आवास के समीप प्राथमिक विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को हजारों जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए जरुरतमंद बुजुर्ग पुरुषों महिलाओं समेत अन्य लोगों को कंबल मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। मंत्री ने कहा कि हर जरुरतमंद को कंबल मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए दो हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, महामंत्री विकास चौबे,पूर्व मंडल चोपन अध्यक्ष सुनील सिंह, उमेश सिंह, संदीप पांडेय, नित्यानंद दुबे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.