बांदा, नवम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील अंतर्गत सिंधनकला तुर्री नाला के लिए 1584.97 लाख की लागत से 120.68 मी की लंबाई पर बनने वाले दीर्घ सेतु का जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बुधवार को पूजन कर शिलान्यास किया। सिंधनकला, इसके मजरा गुरगवां, सिंधनखुर्द, पंडवन डेरा, तगडा़डेरा, बैसन डेरा, लसडा़, बसधरी, अदरी, हरवंश पुरवा, पचकौरी आदि गांवों के ग्रामीणों को तुर्री नाला में केन नदी के बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन बंद हो जाता था, अब इससे निजात मिलेगी। ग्रामीण दिनेश सिंह, संजय सिंह चंदेल, अदरी प्रधान उजैर खां, मैय्यादीन सिंह, सिंधनकला छेदीलाल आदि ने मंत्री को मुकुट, माला पहनाकर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.