बागपत, फरवरी 14 -- बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण का स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री ने राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को स्मरण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...