बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के 56 किग्रा बॉडीवेट वर्ग में बेगूसराय के ऋषभ कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 167 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। ऋषभ कुमार ने स्नैच 77 किग्रा और क्लीन एंड जर्क मे 88 किग्रा भार उठाकर यह उपलब्धि हासिल की और बेगूसराय ज़िले का नाम रोशन किया। जहानाबाद ज़िले के खेल भवन में दिनांक 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। ऋषभ रामदीरी आकाशपुर निवासी रणजीत सिंह के पुत्र हैं। जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने ऋषभ कुमार को बधाई दी। कहा कि उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.