मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल की नर्सों को नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स कराया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बारे में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। पत्र में मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पतालों से मास्टर ट्रेनर के लिए नर्सों का चयन किया जाए। मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग के बाद ट्रेंड नर्सें अपने अपने जिलों और मेडिकल कॉलेजों में अन्य नर्सों को इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग देंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल की नर्सों को यह कोर्स कराया जा रहा है। बिहार सहित पूरे देश में यह कोर्स कराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा चुकी है। इस कोर्स का ...