लखनऊ, जनवरी 16 -- राज्य भंडारण निगम को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 91.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में लाभ के सापेक्ष 1.29 करोड़ रुपये लाभांश देने की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2023-24 में निगम को 51.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। वर्ष 2024-25 में इसमें 78% इजाफा हुआ है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि भंडारण निगम के प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में निगम के वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंसशीट व लाभ-हानि लेखों और वार्षिक रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। संचालक मंडल ने वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट अनुमान व 2026-27 का बजट अनुमान का अनुमोदन भी किया गया। निगम में कार्यरत नियमित कर्मचारियों समूह क, ख, ग व घ की बीमा राशि को क्रमशः 14 लाख, 10 लाख, 7 लाख व 3.20 लाख से बढ़ाक...