मुरादाबाद, मार्च 19 -- मुरादाबाद। कानपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे चरण का बुधवार को समापन हुआ। इसमें जिले के भगतपुर टांडा के विद्यालय से भी बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में सात पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में भगतपुर टांडा के उच्च प्राथमिक सिरसवां गौड़ व उच्च प्राथमिक विद्यालय लालूवाला के बच्चों ने हिस्सा लिया। दिव्या व आरिश ने स्वर्ण, महक व खुशी ने रजत और मोहिन व सारा बी ने कांस्य पदक हासिल जीता। इस दौरान एडी बेसिक बुद्ध प्रिय सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसवां गौड़ के सहायक अध्यापक अनिरुद्ध प्रताप सिंह व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता और उच्च प्राथमिक विद्यालय लालूवाला के प्रधानाध्यापक नरेशपाल सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.