कोडरमा, दिसम्बर 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से रविवार को झुमरीतिलैया के साहु धर्मशाला में जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े मजदूरों और कामगारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय रांची से पहुंचे सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने उपस्थित मजदूरों को ईएसआई योजना के तहत निबंधन, अधिकारों और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी बीमा निगम द्वारा मजदूरों और कामगारों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समय पर लेने के लिए निबंधन आवश्यक है। इस दौरान अधिक से अधिक मजदूरों को ईएसआई के अंतर्गत पंजीकरण कराने की अपील की गई। शिविर के दौरान मजदूरों और कामगारों ने अपनी-अ...