आरा, अक्टूबर 5 -- -अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए हौसला बढ़ाया आरा, हमारे संवाददाता। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बालिका वर्ग अंडर 14-16 मशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज खेल भवन में रविवार को किया गया। इसमें 38 जिलों की 684 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए हौसला बढ़ाया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया। डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर उद्घाटन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया, बाल कल्याण समिति सदस्य मनीष कुमार सिंह, जिला उद्योग पदाधिकारी मधु कुमारी, बिहार एथलेटिक्स उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.