चंदौली, अगस्त 29 -- चंदौली। सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिचरण राम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य पुरस्कार से पांच सितबंर को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से जारी की गई सूची में उनका नाम भी शामिल है। सूची में नाम आने के बाद गुरुवार को बीएसए कार्यालय में डायट प्राचार्य विकायल भारती, बीएसए सचिन कुमार और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह ने संयुक्त रूप से उनको माल्यार्पण कर सम्मानित किया। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि यह शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। जिले के किसी शिक्षक को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला है। बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि इससे बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अन्य शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी। वहीं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.