मिर्जापुर, जनवरी 12 -- मिर्जापुर। सीएमओ कार्यालय से जुड़े कनिष्ठ लिपिक राजीव कुमार गुप्ता को लगभग चार वर्षों बाद न्याय मिला है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण के राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि गुप्ता पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप निराधार थे। नगर के टंडनपुरी कॉलोनी निवासी किरन गुप्ता ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति को बिना ठोस साक्ष्य के विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि वे 26 वर्षों से उसी मंडल में तैनात थे। सुनवाई के दौरान विभाग आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका और मौखिक रूप से अन्याय स्वीकार किया गया। विशेष सचिव, चिकित्सा अनुभाग-4 के निर्देश पर जारी आदेश में पूर्व कार्यालय ज्ञाप से भ्रष्टाचार संबंधी आरोप हटाए गए, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.