भभुआ, फरवरी 4 -- डीईओ कार्यालय का कड़ा निर्देश, लापरवाही अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई शिक्षा विभाग के कार्यालय परिसर में आज विशेष कैंप में लिए जाएंगे प्रमाण-पत्र (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने राज्य निधि से विद्यालयों को दी गई राशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने को लेकर कड़ा निर्देश जारी किया है। जिला शिक्षा कार्यालय की स्थापना शाखा से जारी पत्र में सूचीबद्ध प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र हर हाल में निर्धारित तिथि तक जमा कराने को कहा गया है। पत्र में बताया गया है कि सरकार द्वारा हर विद्यालय को 50 हजार और 40 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। उच्च स्तर पर उपयोगिता और वित्तीय अभिलेखों की समीक्षा की जा र...