भागलपुर, सितम्बर 22 -- 24 से 28 सितंबर 2025 तक डिंडीगुल (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली 44वीं सब जूनियर (बालक/बालिका) और 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) में भाग लेने वाली बिहार सब जूनियर, सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी है। बताया कि पिछले दिनों हाजीपुर में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ। चयनित होने वाले में सीनियर वर्ग में सूरज कुमार, प्रणव कुमार, अभिलाषा कुमारी, सब जूनियर वर्ग में साकेत कुमार और शिवम कुमार का चयन हुआ है। राज्य टीम में चयनित होने पर भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण प्रसाद, संघ के संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.