फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद। राज्य खेल परिसर में फुटबॉल प्रशिक्षण आने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए फुटबॉल मैदान को संवारने की तैयारी चल रही है। यहां पर सीएसआर (सोशल कॉर्पोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत कई तरह के काम कराया जाएगा। फुटबॉल की सुविधाएं बढ़ने से खिलाड़ियों को चोट लगने के जोखिम भी कम होंगे। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मैदानों को आधुनिक आवश्यकताओं के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों को प्राथमिक स्तर पर बेहतर डाइट उपलब्ध कराने के लिए खेल नर्सरी योजना के तहत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में अब खेल परिसर स्थित फुटबॉल मैदान को संवारने को लेकर चर्चा चल रही है। फुटबॉल मैदान की तार की जालियों से चाहर दीवारी कराई जाएगी। ...