पटना, जून 20 -- बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर बदलो सरकार, बचाओ बिहार के नारे के साथ खेत मजदूरों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय कन्वेंशन 21-22 जून को मधुबनी के झंझारपुर में होगा। इस कन्वेंशन में राज्यभर से पांच सौ से अधिक खेत मजदूर शामिल होंगे। 21 जून को झंझारपुर में खेत मजदूरों की विशाल आम सभा होगी। इसको भाकपा के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नागेंद्र नाथ ओझा, बीकेएमयू के राष्ट्रीय महासचिव गुलजार सिंह गोरिया, बिहार राज्य खेत मजदूर के अध्यक्ष सह विधायक सूर्यकान्त पासवान आदि संबोधित करेंगे। शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी यूनियन के महासचिव जानकी पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय कन्वेंशन में बिहार चुनाव में खेत मजदूरों को महागठबंधन के पक्ष में गोलबंद करने की रणनीति बनाई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.