भागलपुर, दिसम्बर 1 -- नवगछिया के दो खिलाड़ी विशाल कुमार एवं शहंशाह खान को बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय क्रिकेट (अंडर 14) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खेल विभाग , बिहार सरकार के द्वारा बेगूसराय में बिहार राज्य अंतर प्रमंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अगले माह में होगा। इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी भागलपुर प्रमंडल के तरफ से खेलने जाएंगे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रमंडल टीम में चयन होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव संरक्षक आरपी राकेश, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह आदि ने शुभाकामना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.