चम्पावत, जून 7 -- लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय संरक्षक काशी सिंह ऐरी लोहाघाट आकर कार्यकर्ताओं से राज्य को बचाने का आह्वान किया। इस दौरान वह राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश दत्त पुनेठा के आवास शोक संवेदना व्यक्त करने गए। शनिवार को यूकेडी के केन्द्रीय संरक्षक और पूर्व विधायक ऐरी लोहाघाट में यूकेडी के जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में क्षेत्रीय दल की सरकार बनती तो राज्य की अवधारणा को साकार किया जाता। उन्होंने जाने से पार्टी और क्षेत्र को गहरा आघात लगा है। उनके साथ यूकेडी के केन्द्रीय संरक्षक चन्द्रशेखर कापड़ी, जिला महामंत्री गिरधर सिंह अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.