रांची, दिसम्बर 12 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यभर में सोमवार से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए राज्यभर में 783 धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैंप्स, पैक्स आदि) बनाए गए हैं, जहां किसानों से धान की खरीद की जाएगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी मंत्री, सांसद व विधायकों को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्र के चयनित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर पहुंचकर अधिप्राप्ति कार्यक्रम का शुभारंभ करने की अपील की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि आप सभी का यह कर्तव्य है कि किसानों का मनोबल बढ़ाएं। सरकार किसानों के प्रति बेहद गंभीर है, क्योंकि किसान हमारे समाज की रीढ़ हैं। इसलिए सभी माननीय अपने क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों और किसानों को यह भरोसा दिलाएं कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मंत्री ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.