पटना, फरवरी 25 -- बिहार के 27 जिलों के 66 शिक्षकों को जनवरी माह के लिए उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार दिया गया है। इनमें 26 महिला शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया है। इनमें सबसे अधिक सात शिक्षक खगड़िया जिले के हैं। वहीं, दरभंगा, किशनगंज, सीतामढ़ी के पांच-पांच शिक्षक हैं। पूर्वी चंपारण के चार और पटना, कैमूर, मधेपुरा व नालंदा के तीन-तीन शिक्षक शामिल हैं। गया, कटिहार, लखीसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, समस्तीपुर, सारण, सुपौल के दो-दो शिक्षक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.