पटना, दिसम्बर 26 -- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने 19 दिसंबर तक कुल छह लाख 20 हजार 551 लाभार्थियों को रजिस्टर्ड डीड की ऑनलाइन कॉपी भेजी है। विभाग ने इसी साल जुलाई में ई-निबंधन साफ्टवेयर लागू किया था। इसके तहत अब निबंधित दस्तावेज की पीडीएफ कॉपी उसी दिन लोगों को वाट्सएप पर भी मुहैया कराई जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, ई-निबंधन के माध्यम से घर बैठे जमीन, फ्लैट आदि के निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के समय ही ऑनलाइन भुगतान और फीस की गणना कर एप्वाइंटमेंट बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। नागरिकों को केवल एप्वाइंटमेंट की तारीख को निश्चित समय पर एक बार निबंधन कार्यालय में हाजिर होकर फोटो, बायामेट्रिक एवं केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसके बाद दस्तावेज का निबंधन कर दिया जाता है। इसके साथ उसी दिन निबं...