रांची, दिसम्बर 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड में मिलेट मिशन से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। 12 दिसंबर यानी शुक्रवार को मोटे अनाज की खेती से जुड़े राज्य के करीब 35 हजार किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 15.6 करोड़ रुपए की राशि भुगतान होने जा रही है। ये राशि 52 हजार एकड़ में किसानों के द्वारा किए जा रहे मोटे अनाज की खेती के एवज में प्रोत्साहन राशि है। विभाग ने मिलेट मिशन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मोटे अनाज की खेती पर प्रति एकड़ 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का प्रावधान किया है। मिलेट मिशन का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना, पौष्टिक आहार के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...